Benn को साबित करना होगा कि वो निर्दोष है बोले बॉक्सिंग बोर्ड के महासचिव रॉबर्ट स्मिथ। उन्होंने कहा कि जब तक benn अपनी निर्दोषता का प्रमाण नही दे देते उन्हे यूके मे लड़ने की अनुमति नही दी जा सकती है।दो अलग-अलग VADA दवा परीक्षणों में प्रतिबंधित पदार्थ क्लोमीफीन के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद benn इस विवाद मे पड़ गए थे। उन्होंने पिछले कुछ महीनो मे कहा था कि उन्होंने अपने तीसरे परीक्षण मे उनके नेगेटिव रीसल्ट पर कहा था कि वे जल्द बॉक्सिंग करने मे सक्षम होंगे।
क्या benn अपने टेस्ट मे नेगेटिव पाए गए थे।
एक समय था, जहाँ benn अपनी अगली लडाई युबंक से लड़ने के लिए तयार हो रहे थे। तभी उनके उपर एक आरोप लगाया गया था की वे किसी डोपिंग टेस्ट के दौरान फीमेल फर्टिलिटी ड्रग का इस्तेमाल मे पॉजिटिव पाए गए है जो आपके अंदर ताकत बढ़ाती है। इस पर उस मुकाबले को रद्ध कर दिया गया था और benn को अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए मौका दिया गया था। ये प्रक्रिया ऐसे ही कुछ दिन के लिए चलती जा रही थी।
कुछ दिनों बाद VADA के द्वारा benn ने दूसरी बार अपना टेस्ट करवाया था, जिसमे उन्हे लग रहा था कि वो निर्दोष साबित हो जाएंगे पर दूसरी बार के रीसल्ट ने भी उन्हे बिल्कुल चौका दिया था। जहाँ वो दूसरी बार भी पॉजिटिव पाए गए थे। इस चीज ने सभी लोगो को चौका दिया था। खुद benn भी इस बाद से बहुत चकित हो गए थे क्योंकि उन्हे लग रहा था कि वो इस बार निर्दोष साबित हो जाएंगे।
पढ़े : Harlem Eubank ने कहा की क्रिस चल सकते है नई चाल
पर ऐसा कुछ नही हुआ फिर से पोजिटिव पाए जाने पर उन्हे कुछ भी समझ नही आ रहा था। इसके बाद बॉक्सिंग बोर्ड ने उन्हे निष्काषित कर दिया था। उनसे उनके बॉक्सिंग कार्ड ले लिया गया था। उन्होंने कहा कि वो इसके तेह तक जाएंगे और अपने आप निर्दोष साबित करेंगे। इसी के संदर्भ मे उन्होंने कुछ दिन पहले कहा कि उन्होंने अपना आखरी टेस्ट दिया है और इस बार निर्दोष साबित होंगे ।
रॉबर्ट स्मिथ का मानना है कि benn ब्रिटेन की धरती पर लड़ने में असमर्थ होंगे, भले ही उन्हें किसी विदेशी आयोग द्वारा लाइसेंस दिया गया हो या नहीं, जैसा कि उनके प्रमोटर एडी हर्न ने सुझाव दिया है, जब तक कि वह यूके में खेल के शासी निकाय के सामने अपनी बेगुनाही साबित नहीं करते। तब तक benn को यूके मे लड़ने की अनुमति नही मिल सकती है।