ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
बॉक्सिंग न्यूज़राष्ट्रीय मुक्केबाजीविश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: आठ भारतीय मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: आठ भारतीय मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में

Boxing News in Hindi

बॉक्सिंग न्यूज़: विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: आठ भारतीय मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में

भारत में अन्य खेलों की तरह ही मुक्केबाजी अपने चरम पर है जहां भारतीय पुरुषों के साथ-साथ महिला मुक्केबाज भी दुनियां भर के चैंपियनशिप पर तिरंगा लहरा रहे है।

यह भी पढ़ें- स्पेन में चल रहा है पुरुषों और महिलाओं का विश्व चैंपियनशिप 2022

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत

हाल में ही सामप्त एशियन एलिट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में महिलाओं ने चार गोल्ड के साथ भारत का नाम रोशन किया तो वहीं पुरुष वर्ग में भी भारत की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया गया।

फिलहाल, स्पेन के ला नुसिया में चल रहे IBA युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में भी भारतीय मुकेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है।

आठ भारतीय मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में

20 नवंबर के पांचवें दिन मौजूदा एशियाई युवा चैंपियन विश्वनाथ सुरेश और वंशाज की शुरुआत के साथ आठ और भारतीय मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

  • विश्वनाथ (48 किग्रा) ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इटली के एट्राटिवो सल्वाटोर को 5-0 से हराया।
  • वंशाज (63.5 किग्रा) ने स्पेन के काकुलोव एनरिक को 5-0 से हराया।
  • जादूमणि सिंह (51 किग्रा) ने स्पेन के जिमेनेज़ असीर को हराया।
  • आशीष (54 किग्रा) ने फ़िलीपींस की पामीसा इजे को हराया।
  • दीपक (75 किग्रा) ने अर्जेंटीना के लीवा एंटोनियो को हराया।

यह भी पढ़ें- स्पेन में चल रहा है पुरुषों और महिलाओं का विश्व चैंपियनशिप 2022

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं का प्रदर्शन

अपने वर्ग में महिलाओं का भी शानदार प्रदर्शन देखा गया।

  • भावना शर्मा ने 48 किग्रा भार वर्ग में में पोलैंड की ओलिविया जुजाना को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
  • साथ ही एशियन यूथ चैंपियन रही तमन्ना ने 50 किग्रा भार वर्ग में फिनलैंड की पिया जर्विनेन के खिलाफ अपना मुकाबला जीत लिया।
  • 54 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल में ग्रिविया देवी ने रोमानिया की एना मारिया रोमांटोव को हराकर 5-0 से मुकाबले को जीत लिया।

यह भी पढ़ें- स्पेन में चल रहा है पुरुषों और महिलाओं का विश्व चैंपियनशिप 2022

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के छठे दिन के मुकाबले

आज टूर्नामेंट के छठे दिन अंतिम-16 में दो पुरुष और तीन भारतीय महिला रिंग में उतरेंगे।

  • महिला वर्ग में देविका घोरपड़े (52 किग्रा),
  • प्रीति दहिया (57 किग्रा)
  • महक शर्मा (66 किग्रा) भिड़ेंगी।

पुरुष वर्ग में

  • साहिल चौहान (71 किग्रा)
  • भरत जून (92 किग्रा) रिंग में उतरेंगे।

यह भी पढ़ें- स्पेन में चल रहा है पुरुषों और महिलाओं का विश्व चैंपियनशिप 2022

Dheeraj Roy
Dheeraj Royhttps://boxingpulsenews.com/
मैं शहर का नया बॉक्सिंग पत्रकार हूं। सभी चीजों-मुक्केबाजी पर अंतर्दृष्टिपूर्ण, रोशनी वाली रिपोर्टिंग की अपेक्षा करें।

बॉक्सिंग हिंदी लेख

नवीनतम बॉक्सिंग न्यूज़ इन हिंदी